Posts

संचार प्रक्रिया क्या है | Learn about Communication Process

Image
संचार प्रक्रिया (Communication Process)        संचार प्रक्रिया वह है जो संदेश देने वाला (संचारक) एवं संदेश प्राप्त करने वाला (प्रापक) के बीच निरन्तर चलती रहती है| संचार प्रक्रिया में संचारक, संदेश और प्रापक तीन प्रमुख मूल तत्व होते है जिनसे संचार प्रक्रिया प्रारम्भ होती है| संचारक एवं प्रापक की संदेश संचरण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है|                  संचार प्रक्रिया में संचारक तथ्यों, सूचनाओं, विचारों, अभिमतों एवं भावनाओं का विभिन्न प्रतीकों, चिन्हों या संकेतों के द्वारा लिखित या मौखिक रूप में अभिव्यक्त करता है, संचारक संदेश सम्प्रेषण के लिए किसी माध्यम का चयन करता है जिनसे संदेश प्राप्तकर्ता तक पहुँच सके| अतः स्पष्ट है की संचार एक सतत एवं टू-वे प्रक्रिया है| संचारक एवं प्रापक के मध्य संदेश के आदान-प्रदान की निरन्तर प्रक्रिया जो आपसी सहयोग से बनती है, वह प्रतिपुष्टि पर निर्भर करती है| प्रापक प्राप्त संदेश को ग्रहण करने के बाद उसकी व्याख्या करता है और उसकी प्रतिक्रिया करता है| प्रतिक्रिया के द्वारा ही संचारक को संदेश के प्रति प्रतिपुष्टि प्राप्त होती है और स